बदायूँ
मोहल्ला कृष्णापुरी के श्री जी रिसार्ट में शुरु हुए भागवत सप्ताह से पहले गाजे बाजे के साथ पीत वस्त्रधारी महिलाओं द्वारा एक भव्य कलश यात्रा निकाली गयी.जगह जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया.
श्री राधाकृष्ण सेवा समिति के संयोजन में कलश यात्रा, कथा स्थल से प्रारंभ होकर सिविल लाइंस क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होती हुई प्रारंभिक स्थल पर सम्मपन्न हयी.यात्रा में महिलाएँ अपने शीश पर मंगल कलश धारण किए हुए साक्षात बृज की गोपिकाएँ लग रहीं थीं. भारी संख्या में भक्तगण राधे राधे जय श्री राधे का संकीर्तन करते हुए चल रहे थे.कुछ श्रृद्धालू तो भांगडे की ध्वनि पर नृत्य भी करते हुए कलश यात्रा की शोभा बढा रहे थे.सायं कालीन सत्र में वृंदावन से आए कथा व्यास आचार्य श्री रामानुज पाण्डेय ने श्रीमद भागवत महापुराण कथा के महात्म्य पर प्रकाश डाला.
आयोजन में समिति अध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रः, सचिव केएल गुप्ता, एमपी शर्मा, ग्रीश चंद्र पाराशर, मुन्ना लाल शर्मा, विश्वनाथ शर्मा, रामवीर शर्मा, दिनेश चंद्र मिश्रः, देवेश चंद्र मिश्रः,नरेंद्र कुमार शर्मा, अवधेश श्रोत्रिय, ठाकुर सत्यपाल सिंह, आरडी शर्मा, श्रीनिवास तिवारी, ठाकुर अनोज कुमार सिंह, रमाकांत दीक्षित, शिवेकानंद शर्मा, विनीत अग्निहोत्री, नरेंद्र गुप्ता, अनुपम पचौरी, राहुल मिश्रः, आदि का विशेष सहयोग रहा.


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com