बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
बरेली – कासंगज रेलमार्ग पर आमान परिवर्तन का शिलान्यास करते समय तत्कालीन प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल ने कहा था कि आमान परिवर्तन के बाद बदायूं लम्बी दूरी की ट्रेना का आवागमन शुरू होने से क्षेत्र का पिछडापन दूर होगा और दिल्ली तथा लखनउ के साथ रेल सेवाएं मिलने के बाद बदायूं के विकास का रास्ता मिलेगा लेकिन लगभग दो दशक पूरे होने के बदायू को दिल्ली और लखनउ तक जाने वाली कोई ट्रेन नहीं मिली जबकि लम्बी दूरी की जो यात्री ट्रेन मिली उनकी हालत खिलौने से बहलाने वाली स्थति बनी हुई नजर आ रही है।
वैसे तो बदायूं की राजनेतिक पहुंच देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री तक है लेकिन बदायूं में जनता का ऐसा कोई पालनहार अब तक नहीं मिला जो नागरिकों को लम्बी दूरी की ट्रेन दिलवा सके और बदायूं से दिल्ली और लखनउ तक मिलने वाली यात्री ट्रेन चलने का सपना पूरा करा करा सके।
No posts found.
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com