9:21 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं की राजनीति में बस सारा किस्सा किस्सा कुर्सी का ?

बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
जनपद के बिसौली निवासी एक भाजपा नेता उस समय चर्चा में आ गए जब उनको दिल्ली पुलिस बंदी बनाकर ले गई। चर्चाओं को माने तो दिल्ली पुलिस ने पूर्व मंत्री के पुत्र को मादक पदार्थ की एक घटना को लेकर बंदी बनाया है। इस मामले में सबसे रोचक बात यह कि आरोपी की पत्नी भाजपा से जिला पंचायत सदस्य हैं और सक्रिय राजनीति कें रहती हैं। बताते हैं कि ससुर बसपा शासन में दर्जा मंत्री थे जो बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे।
इस घटना को लेकर भाजपा को समर्पित चेहरों के बीच यह चर्चा जोरों पर चल रही है कि स्थानीय एवं समर्पित लोगों को नजरंदाज करके गैरों को गले लगाने की परम्परा राजनीति में इतनी हावी हो गई है कि किसी के पास उसके परिणाम पर विचार करने की फुरसत ही नहीं है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.