बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
बदायूं के जिलाध्यक्ष पद को लेकर भाजपा और कांग्रेस में नये चेहरे देखने मिल सकते हैं, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता की दो पारी होने के बाद तीसरी पारी में उतरना काफी मुश्किल दिख रहा है जबकि दीपमाला गोयल, पूनम यादव, सैनरा वैश्य, सुधीर श्रीवास्तव, आशीष शाक्य और अंकित मौर्य में से कोई चेहरा भाजपा जिलाध्यक्ष बनकर सामने आ सकता है। कांग्रेस के वर्तमान जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह पिछले 18 वर्ष से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने हुए हैं और इस बार कांग्रेस आतिफ जख्मी, अंकित चौहान एवं रजनी सिंह बागी में ये किसी नये चेहरे पर जिलाध्यक्ष पद की मोहर लगा सकती है। समाजवादी पार्टी में अंदरखाने जिलाध्यक्ष पद को लेकर अंर्तद्वंद सा नजर आ रहा है जहां वर्तमान जिलाध्यक्ष आशीष यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम पाल सिंह यादव अथवा बलवीर सिंह यादव में से कोई आने वाले समय में सपा का जिलाध्यक्ष घोषित हो सकता है।
No posts found.
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com