2:12 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

अंकित, रजनी, आतिफ और सुरेश जीतेगें अध्यक्ष पद की रेस ?

बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
कांग्रेस में जिलाध्यक्ष पद को लेकर कांग्रेसजनों में भागदौड शुरू हो गई है और ऐसा लगता है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष का नाम सबके सामने आ जाएगा। सूत्रों से मिलने वाली सुगबुगाहट के अनुसार कांग्रेस के वर्तमान जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह इस वर्ष भी हाईकमान की पहली पसंद होगें और उसका कारण कांग्रेस के प्रति उनकी निष्ठा सबसे प्रमुख कारण बन सकती है जबकि जिलाध्यक्ष पद पर 18 वर्ष का लम्बा कार्यकाल उनके मनोनयन में बाधक बन सकता है। बताते हैं जिलाध्यक्ष पद हेतु रजनी सिंह बागी, अंकित चौहान, जितेन्द्र कश्यप, आतिफ खां, मुन्ना लाल सागर, अजीत यादव, डा रामरतन पटेल, सतीश मिश्रा, शफी अहमद, ब्रजेश तोमर, प्रशांत काकू एवं सिमंद्र यादव के नाम सामने आए थे जिनको साक्षात्कार हेतु प्रदेश मुख्यालय बुलाया गया लेकिन इनमें से दो दावेदार साक्षात्कार देने नहीं पहुंचे, एक दावेदार सम्भल जिले के निवासी होने जबकि दो दावेदार ऐसे हैं जो पिछले दिनों ही कांग्रेस में शामिल हुए थे जिसके कारण पांच दावेदार मैदान से लगभग बाहर नजर आ रहे हैं जबकि कुछ दावेदारों पर कांग्रेस का अपनी जरूरत के अनुसार उपयोग करने वाले एक पूर्व सांसद का समर्थक होने का आरोप दावेदारी में बाधक बन रहा है और ऐसे में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद हेतु रजनी सिंह बागी, अंकित चौहान और आतिफ खां जख्मी कांग्रेस का नया जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जबकि शहर अध्यक्ष पद पर सुरेश राठौर एडवोकेट अन्य दावेदारों पर भारी नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.