बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
बदायूं के प्रमुख व्यपारिक केंद्र वजीरगंज के रामलीला मैदान में दुकान बनाने वालों का कसूर क्या है, इस बात को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। चर्चाओं के अनुसार नगर पंचायत की भूमि रामलीला कमेटी के आयोजकों को लम्बे समय से दी जाती थी जिसको लेकर अवैध दुकानों के निर्माण की बात कही रही है और इन दुकानों को तोडने के आदेश दिए जा चुके हैं। अब यह बात तो हो सकती है कि दुकानों का निर्माण अवैध तरीके से किया गया हो लेकिन पर्दूे के पीछे का जा सच है उससे आखें क्या बचाई जा रही है। दुकानों का निर्माण जब हुआ तो नगर पंचायत ने चुप्पी क्यों साधी थी इसका जवाब नगर पंचायत को देना चाहिए कि निर्माण रूकवाने में लापरवाीर क्यों की गई। सर्वविदित चर्चा है कि दुकानों का ेपाने हेतु दुकानदारों से आर्थिक लेन देन हुआ अगर इस तथ्य में सत्यता है तो एकत्र होने वाला वह धन किसकी जेब में है और वह दुकानदारों को कैसे वापस होगा इस पर विचार करना चाहिए। अपने कारोबार के लिए घर में रखी सम्पत्ति को ठिकाने लगाकर अपनी दुकान पाने की इच्छा में जमापूर्जी लगाने वाले किस दरवाजे पर जाकर अपी बात कहें और कौन इन पीडित दुकानदारों की जमापूंजी वापस कराएगा इसके बार में गहनता से विचार किया जाना चाहिए।
No posts found.
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com