1:46 am Monday , 26 May 2025
BREAKING NEWS

उझानी- आरएसएस के पूर्व नगर संचालक डॉ ब्रजेन्द्र वार्ष्णेय का एक्सीडेंट में निधन

उझानी बदांयू 14 मई। नगर के मशहूर दंत चिकित्सक व आरएसएस के पूर्व नगर संघचालक डॉ ब्रजेन्द्र वार्ष्णेय 72 का आज रोड एक्सीडेंट में निधन हो गया। उनके आक्समिक निधन का समाचार मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार डॉ ब्रजेन्द्र वार्ष्णेय आज दोपहर एक बजे के आस-पास नगर के एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में पढ रहे अपने नाती को लेने स्कूटी से गये। किसी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी जिससे डॉ साहब सर के बल गिर गये। जिसमें वह गंभीर घायल हो गये पुलिस ने उन्हें राजकीय मेडिकल कालेज पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने देखकर उन्हें मृत घोषित कर दिया। हंसमुख, मिलनसार, व्यवहारिक डॉ वार्ष्णेय नगर के सरस्वती शिशु मन्दिरों की प्रबंध समिति में भी उचित स्थान रखते थे, समाजसेवा में अग्रणी डॉ वार्ष्णेय के निधन का समाचार सुनते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। हर कोई स्तब्ध रह गया कि यह क्या हुआ। शुरू से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े बिल्सी निवासी श्री वार्ष्णेय का कछला रोड पर क्लीनिक है। उनके पुत्र डॉ बागीश वार्ष्णेय जिला चिकित्सालय में पुत्रवधू डॉ रूची गुप्ता महिला चिकित्सालय में वही डाॅ प्रशांत वार्ष्णेय व पुत्रवधू का नगर में ही क्लीनिक है। ———————— राजेश वार्ष्णेय एमके


error: Content is protected !!