CBSC द्वारा घोषित कक्षा १२ तथा कक्षा १० के परीक्षा फल मे ब्लूमिंग डेल स्कूल के छात्र छात्राओ ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर के विद्यालय मे कीर्तिमान स्थापित किया | विज्ञान वर्ग मे कक्षा-१२ की छात्रा सीप शर्मा ९३.८% एवम कला वर्ग की छात्रा श्रेया गुप्ता ने ९३.८ %, निधि यादव ने ९३.२ %, दीपन्शी यादव ने ९२.८ %, अदीबा खान ने ९१.4 % अंक पाकर विद्यालय को टॉप किया |
वही कक्षा १० के छात्र आयुष शाक्य ने ९७.८ %, यदुवीर ९४.६%, उदित सिंह ९४.०%, वर्षा ९३.४ %, महिमा पाली ९३.०%, रिया गुप्ता ९२.४%, विमर्श शोत्रिय ९०.८%, राशि वैश्य ९०.४%, संजय सिंह ९०.२% अंक पाकर स्कूल मे प्रथम स्थान पाकर कीर्तिमान स्थापित किया | इसके अलावा छात्र दिव्यांश शंखधार, ज़ैद अकरम ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया |
सभी मेधावियो को प्रधानाचार्य अनुपम प्रकाश वैश्य, परीक्षा प्रमुख दुर्गेश झा, विभाग प्रमुख कीर्ति शर्मा ने अपने हाथो से मिठाई खिलाकर शुभकामनाए दी | विद्यालय निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता, अध्यक्षा पम्मी मेहंदीरत्ता, मुख्य व्यस्थापक ईशान मेहंदीरत्ता तथा श्वेता मेहंदीरत्ता ने सभी होनहार छात्र-छात्राओं को बधाई देकर अध्यापक व अध्यापिकाओ के परिश्रम को धन्यवाद दिया |