5:59 pm Friday , 30 May 2025
BREAKING NEWS

*वीर शहीदों की कुर्बानी याद करेगा हिंदुस्तानी ओमकार सिंह*

बदायूं 12. 5.2025 आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार पार्टी आवाह्न पर पहलगाम में शहीद हुए देशवासियों और युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए शहीदों को लेकर बदायूं कांग्रेस कार्यालय परशुराम चौक से जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर के संयुक्त नेतृत्व में गांधी ग्राउंड तक एक शांति मार्च निकालकर बापू महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष बदायूं के गांधी ग्राउंड में दीप जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
गांधी ग्राउंड में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि हमारे पहलगाम में जो देशवासी आतंकवादियों द्वारा मारे गए हमारी सेना ने सिंदूर ऑपरेशन चला कर उनका इंतक़ाम लिया और जो हमारे बॉर्डर पर देश की सेवा के जवान वीरगति को प्राप्त हुए उनका बलिदान हम देशवासी जीवन पर्यंत याद रखेंगे।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हम कांग्रेस जन इस युद्ध में पूरी तरीके से सत्ता पक्ष के साथ खड़े थे परंतु जिस तरीके से सीज फायर हुआ और विपक्ष को विश्वास में नहीं लिया गया यह अत्यंत दुख की बात है
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेंद्र कश्यप ने कहा की हम भारतवासी युद्ध के समय अपने विरोधियों के लिए एक जुटता से खड़े होते हैं और जिस कट्टरता के साथ हमारी सेना ने पाकिस्तान का मुकाबला किया और उनके आतंकवादी ठिकानों को ढेर किया निश्चित रूप से यह बहुत गर्व की बात है लेकिन दुख इस बात का है कि हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व दूसरी देश के सामने अपनी बात मजबूती से नहीं रख पाया जिससे कि यह युद्ध विराम एक दूसरी शक्ति द्वारा घोषित किया गया।
श्रद्धांजलि सभा को शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष असरार अहमद उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुरेश राठौर, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रामरतन पटेल,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अशोक कश्यप, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के पूर्व अध्यक्ष म मोरपाल प्रजापति, एससी एसटी के अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया ने भी संबोधित करते हुए देश के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष सत्तार, अकील अहमद राम प्रताप नरेंद्र कुमार , जमीर अहमद ,निर्दोष कुमार प्रमोद सिंह, महेंद्र पाल, राजाराम, हनीफ कुरेशी जवाहरलाल , आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!