4:29 pm Thursday , 22 May 2025
BREAKING NEWS

उझानी में गुरूनानक धर्मकांटे का केन्द्रीय राज्यमंत्री ने किया उदघाटन

उझानी बदांयू 12 मई। नगर पालिका के पूर्व प्रत्याशी रहे शंकर गुप्ता रूद्र के नवीन मंडी बाइपास स्थित गुरूनानक धर्मकांटे के केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने रिविन काटकर विधिवत उदघाटन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष बर्षा यादव ने भी शुभकामनाएं दी। बीते दिवस धर्मकांटे सिथ्ति परिसर में रामचरितमानस पाठ से उदघाट्न समारोह शुरू हुआ। केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, जिलापंचायत अध्यक्ष बर्षा यादव का वृंदावन लाल गुप्ता, रोहिताश गुप्ता ने फूल-मालाएं भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर किशनचंद्र शर्मा, रवीन्द्र पाल सिंह,अरुण प्रकाश, राहुल शंखधार, अशोक कुमार गुप्ता,हरिओम गुप्ता,सूरज गुप्ता, मोहन वार्ष्णेय,नीरज, दीपक गुप्ता, राहुल गुप्ता अविक गुप्ता आदि मौजूद रहे ‌