बिल्सी
नगर उझानी के ए डी एस सिनेमा हाल में ममता शाक्य पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेत्री ने बिल्सी विधानसभा व बदायूँ के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों एवं मातृशक्ति को ज्योतिबा राव फुले एवं सावित्री बाई फुले के जीवन पर आधारित फुले फ़िल्म को निःशुल्क दिखाया। ममता शाक्य ने कहा कि हमें साबित्री बाई फुले और ज्योतिबा फुले के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। सावित्री बाई फुले और ज्योतिबा फुले ने समाज सुधार करते हुए शिक्षा की अलख को जगाया और महिलाओ को शिक्षित किया। महिला सशक्तिकरण दोनों की महती भूमिका रही।मौर्य शाक्य कुशवाहा सैनी महासभा के जिला अध्यक्ष रामेश्वर शाक्य ने कहा कि ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले ने समाज में फैली कुरीतिओं को दूर किया और गरीब, पिछड़े, वंचितों के लिए संघर्ष करते हुए उन्हें शिक्षित किया। इस दौरान फ़िल्म देखने लोगों को एवं महिलाओ को ज्योतिबा फुले और साबित्री बाई फुले के संघर्ष से परिचित करने के लिए उनके फोटो भी भेंट किये गए। इस अवसर पर अशोक महान सेवा संघ बरेली के पदाधिकारी भूपेंद्र मौर्य, आर के मौर्य, देवेंद्र मौर्य,कुसुम लता हरिओम शाक्य, गुड्डू शाक्य, रेनू शाक्य, रेखा शाक्य,भगवान दास सागर, कुमकुम शाक्य, मिथिलेश शाक्य सौरभ सागर, राकेश शाक्य, राजा राम शाक्य, जितेंद्र पाल, रक्षपाल पासी, धर्मवीर कश्यप, जय पाल प्रजापति,पी डी सिंह गजेंद्र सिंह तोमर, राहुल वार्ष्णेय, संजीव कोली, सौरभ कश्यप, सरिता सहित सकड़ों लोग उपस्थित रहे
