नोबेल पुरस्कार से सम्मानित सुविख्यात साहित्यकार और दार्शनिक गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर जी के साहित्य और विचार ने भारतीय संस्कृति में नवचेतना का सृजन किया। हम सभी हमेशा उनके प्रेरक और प्रासंगिक विचारों का अनुसरण करते रहेंगे।
पद्मभूषण नारायण सुब्बाराव हार्डिकर जी ने स्वतंत्रता संग्राम में महनीय भूमिका निभाई। उन्होंने कांग्रेस सेवादल की स्थापना भी की। जो संगठन आजादी की लड़ाई से लेकर अभी तक मानव सेवा का पुण्यकर्म करता आ रहा है।
उक्त विचार कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी ने व्यक्त किये।
आज इन दोनों महामानवों की जयंती है। हम सभी इन दोनों महापुरुषों के महान व्यक्तित्व एवं कृतित्व के सदैव ऋणी रहेंगे।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, लखनऊ में बदायूं के कांग्रेसियों ने महान कवि रविंद्र नाथ टैगोर और सेवा दल के संस्थापक सुब्बाराव होर्डीकर की जयंती पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश सचिव जिला पंचायत सदस्य रजनी सिंह बागी, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर, सोमेंद्र यादव ,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉक्टर राम रतन पटेल, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजवीर सिंह यादव ,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के पूर्व सचिव गौरव सिंह राठौर, शाह राजा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सद्दाम हुसैन, रोहित ठाकुर, आदि पदाधिकारी सम्मिलित रहे।