10:32 am Saturday , 24 May 2025
BREAKING NEWS

अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हमारे घरों के बच्चे

….

ओम् स्वरूप लान में वेद महोत्सव का द्वितीय दिवस प्रारंभ आज सुबह से हुआ | जिसमें सुबह योग शिविर में नगर विधायक महेश गुप्ता उपस्थित रहे| रात्रि कालीन सत्र में जेल अधीक्षक डां विनय कुमार जी मुख्य अतिथि के रूप में रहें| वक्ता के रूप में रामवीर शास्त्री बुलंदशहर ने कहा कि आज लोग वेदों की ओर से विमुख होते जा रहे हैं बच्चों में शिक्षा और संस्कार दोनों ही बहुत जरूरी है जिससे अच्छे समाज का विकास हो सकें | आज राष्ट्र को फिर दयानंद सरस्वती जी की आवश्यकता है जिससे फिर दुबारा राष्ट्र की संस्कृति को बचाया जा सकें| हरियाणा से पहुंची आर्य समाज की विदुषी महिला अंजलि आर्य ने को सुनने के लिए अपार जनसमूह एकत्र हुआ |जिसमें उन्होंने कहा कि वेद हमारी संस्कृति को बचाने का सर्वोत्तम साधन है महर्षि दयानंद सरस्वती जी समाज में हिन्दूओं को जगाने के लिए जो प्रयास मुगल शासकों के समय किये थे आज हम सब उन्हीं की वजह से अपनी संस्कृति को सुरक्षित देख पा रहे हैं| आज बालकों को घरों में हम संस्कार नहीं दे पा रहे हैं हमें प्रयास करना होगा कि हम अपने बच्चों को समय-समय पर अपनी संस्कृति की पहचान करायें|
इसके अलावा संजीव रूप ने भी अपना उद्बोधन दिया | साथ ही कार्यक्रम में प्रणव मिश्रा, नरसिंह आर्य , गिरधारी सिंह राठौर, उपदेश सिंह, संजीव कुमार, सुरेन्द्र सिंह, हरेंद्र आर्य , षटवदन शंखधार, लवली चौहान, सुरेन्द्र सिंह, भगवान स्वरूप गुप्ता, संजीव कुमार,हरीश, राजवीर सिंह, संध्या गुप्ता,रेनू गुप्ता आदि लोग मौजूद रहें